Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर मालीपुर में गरजे अलंकार, भाजपा पर साधा निशाना; चुनाव लड़ने और सरकार...

मालीपुर में गरजे अलंकार, भाजपा पर साधा निशाना; चुनाव लड़ने और सरकार बनाने का किया दावा

0

जलालपुर अम्बेडकर नगर। बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट व राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री अपनी नई राजनीतिक पार्टी के गठन के बाद पहली बार मालीपुर क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने समर्थकों के बीच पार्टी की नीति और मंशा साझा करते हुए आगामी चुनाव लड़ने के साथ सरकार बनाने का दावा भी किया।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा के आवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक और राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में अलंकार अग्निहोत्री ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश का जनतंत्र कमजोर होता जा रहा है और जनप्रतिनिधियों की भूमिका लगातार घट रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता, खासकर सामान्य वर्ग की अनदेखी हो रही है। साथ ही कहा कि सनातन परंपरा से जुड़े लोगों के राष्ट्रीय अधिकारों की उपेक्षा की जा रही है, जिसके चलते राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का गठन किया गया है। उन्होंने दावा किया कि यह संगठन जनतंत्र की पुनः बहाली और सभी वर्गों को समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करेगा।

अलंकार अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में मजबूती से भागीदारी करेगी और जनता के सहयोग से सत्ता तक पहुंचने का लक्ष्य रखती है।

इस दौरान सपा नेता सिद्धार्थ मिश्रा, हारीत मिश्र, सत्य प्रकाश उपाध्याय, राजू पांडेय, मयंक दुबे सहित कई गणमान्य लोग व समर्थक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version