Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या एसआईआर के बाद महानगर में 72 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस...

एसआईआर के बाद महानगर में 72 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस की तैयारी, सपा महासचिव ने उठाए सवाल

0

अयोध्या। सपा निवर्तमान महानगर महासचिव हामिद जाफर मीसम ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के बाद अयोध्या महानगर के करीब 300 बूथों पर 72,971 मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी की गई है। इस संबंध में उन्होंने गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं की मैपिंग वर्ष 2003 में पूरी हो चुकी है, उन्हें भी दोबारा नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि आयोग की वेबसाइट पर पहले जारी स्कैन सूची में मतदाताओं की आयु सही दर्ज थी, जबकि बाद में अपलोड की गई टाइप सूची में आयु में बदलाव कर दिया गया। इस त्रुटि के बावजूद प्रमाण प्रस्तुत करने का दबाव मतदाताओं पर डाला जा रहा है।

यह भी आरोप है कि निर्धारित 11 दस्तावेजों में से एक दस्तावेज पर्याप्त होने के बावजूद एईआरओ अतिरिक्त कागजात मांग रहे हैं, जो नियमों के विपरीत है। संबंधित अधिकारी भी स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका जताई जा रही है।

मीसम ने बताया कि मामले में एसडीएम से वार्ता की गई है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी न्यायालय का सहारा लेगी और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन किया जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version