Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहिला अस्पताल परिसर में पीपल वृक्ष के कटान के बाद विधि विधान...

महिला अस्पताल परिसर में पीपल वृक्ष के कटान के बाद विधि विधान के साथ की गई पूजा, वितरित किया गया मिष्ठान

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित महिला अस्पताल परिसर में दो दिन पूर्व काटे गए पीपल के वृक्ष को लेकर शुक्रवार को उपजे विवाद के बाद विधिवत पूजा-पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपल वृक्ष की पूजा कर मिष्ठान का वितरण किया गया।
बताया गया कि महिला अस्पताल परिसर में सैकड़ों वर्ष पुराना एक पीपल का पेड़ मौजूद था, जिसे हाल ही में कटवा दिया गया। पीपल वृक्ष के कटने की जानकारी मिलते ही भाजपा नेताओं व विभिन्न हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। इस मामले को लेकर लोगों ने जलालपुर कोतवाली पुलिस सहित वन विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी।
शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पेड़ कटवाने वाले के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी। हालांकि इसके बावजूद भी भाजपा नेताओं व संगठनों द्वारा और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही थी।
शुक्रवार की शाम सभी पक्षों द्वारा महिला अस्पताल परिसर में पीपल वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की गई और मिष्ठान वितरित कर वातावरण को शांत किया गया। इस मौके पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. जयप्रकाश, डॉ. विनोद सिंह, अनिल त्रिपाठी, वन दरोगा अभिनव सिंह, पर्यावरण सदस्य केशव श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष संदीप गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष देवेश मिश्रा, कृष्ण गोपाल कसौधन, आनंद, जायसवाल, मनोज यादव समेत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पीपल जैसे पवित्र एवं पर्यावरण के लिए उपयोगी वृक्षों की रक्षा सभी की जिम्मेदारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments