Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्या भारती से संबद्धता मिलने के बाद सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू...

विद्या भारती से संबद्धता मिलने के बाद सुंदरकांड पाठ के साथ शुरू हुआ डॉक्टर राम लखन स्मारक बालिका विद्यालय का पहला सत्र


बसखारी अंबेडकर नगर। शिक्षा क्षेत्र बसखारी के अंतर्गत स्थित सभी विद्यालयों में 1 जुलाई से नए सत्र की शुरुआत हो गई है। सत्र के पहले दिन विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन भी किए गए। शुकुल बाजार में स्थित डॉ राम लखन स्मारक बालिका इंटर कॉलेज के नए सत्र का शुभारंभ सुंदरकांड पाठ के साथ हुआ।मंगलवार की सुबह विद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ  शुरू हुए सुंदरकांड पाठ में  विद्यालय के संरक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी के साथ अभिभावक व कई अन्य सम्मानित लोग भी शामिल हुए।विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि विद्या भारती से संबद्धता मिलने के बाद स्वर्गीय डॉक्टर जय कृष्ण द्विवेदी के प्रयास से शुरू किए गए डॉक्टर राम लखन स्मारक विद्यालय में अब शिक्षा का एक नया आयाम स्थापित होगा।जिसमें छात्र/छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और सभ्यता की भी शिक्षा मिलेगी। विद्यालय में अब बालिकाओं के साथ बालकों को भी प्रवेश दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments