Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या तीसरी बार सरकार बनने पर देश की अर्थव्यवस्था को बनाना है दुनिया...

तीसरी बार सरकार बनने पर देश की अर्थव्यवस्था को बनाना है दुनिया में तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था – अनुप्रिया पटेल

0

अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री व अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सोहावल क्षेत्र के अरकुना में जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद पहले 10 सालों में लड़खड़ाती, चरमराती अर्थव्यवस्था को दुनिया की टॉप फाइव अर्थव्यवस्था में पहुंचा दिया। तीसरी बार सरकार बनने के बाद देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया में तीसरे नम्बर की अर्थव्यवस्था बनाना है। जिससे आपका जीवन बेहतर होगा। जब पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। जिनके पास हुनर है उनके भविष्य को सुधारने व सजाने का कार्य किया जाएगा। गरीबों के कल्याण को लेकर और योजनाएं बनेंगी।

उन्होंने कहा कि यह चुनाव थोड़ा सा भिन्न है। 70 साल तक देश में दूसरे दलों का शासन रहा। पांच दशक से ज्यादा तो कांग्रेस का शासन रहा। लेकिन इन्हें गरीब जनता की मूलभूत सुविधाओं को पूर्ण करने की सुध नही आई। 2014 के बाद 10 सालों में हमारी सरकार गरीब, वंचितों, दबे-कुचले को प्राथमिकता दी। जिस जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया। योजनाओं के रूप में सबकी सेवा की गई। देश के 4 करोड़ गरीबों को पक्के मकान, 10 करोड़ उज्जवला कनेक्शन, 13 करोड़ घरों में नल से जल पहुंचाया गया। किसानों के अनाजों को सड़ने नही दिया गया। उसे गरीबों के घरों में पहुंचाया गया। गरीबों को 5 लाख का बीमा दिया गया।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में अयोध्या का अभूतपूर्व विकास कराया गया है। यहां की गरिमा तथा पौराणिकता को सहेजते हुए यहां का विकास आध्यात्मिक नगरी के रूप में किया गया है। विश्व की धार्मिक राजधानी के रूप में अयोध्या स्थापित हो गई है। विधायक डा अमित सिंह चौहान ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में गरीबों की स्थिति में सुधार , महिलाओं को सम्मान, श्रमिकों का उत्थान हुआ है। पीएम मोदी ने सभी को न्याय, जल, पढ़ाई, दवाई, सुरक्षा व सम्मान की गारंटी दी है।

इससे पूर्व सभा स्थल पहुंचने पर केन्द्रीय मंत्री का कार्यकताओं ने 51 किलो की माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, अपना दल जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा ग्वास, प्रमोद सिंह, अंजनी मौर्या, लोकदल के राम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सिंह, दिनेश वर्मा, फयाराम वर्मा,  चंद्रभान सिंह, सुनील तिवारी शास्त्री, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू, इंद्रभान सिंह, इंजी.रणवीर सिंह, विनोद गौड़ अमर नाथ वर्मा, सहित पार्टी पदाधिकारी व बड़ी संख्या में जनसमुदाय उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version