Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedगांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाए जाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन

गांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाए जाने की तैयारियों में जुटा प्रशासन


अयोध्या। 155 वीं गांधी जयंती को समारोह पूर्वक मनाए जाने की तैयारियों में जिला प्रशासन जुट गया है। जिलाधिकारी ने नगर निगम, नगर पालिका तथा नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में साफ सफाई करायें एवं चूने का छिड़काव करायें। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये। समस्त कार्यालयाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई करें और गांधी जयंती को उत्साह के माहौल में कार्यक्रम आयोजित करायें।

जनपद में प्रस्तावित कार्यक्रमों में प्रातः 6 बजे से 7 बजे सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने कार्यालय परिसर की साफ सफाई व श्रमदान करेंगे। प्रातः 7 से 7.30 बजे तक नगर व विभिन्न कार्यालय परिसर में स्थापित महापुरूषों व देश के स्वतंत्रता के लिए शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कराया जायेगा। 7 बजे से 9 बजे तक रेस व दौड़ प्रतियोगिता डाभासेमर स्टेडियम में आयोजित की जायेगी। प्रातः 8 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा। प्रातः 8.05 बजे से 8.30 बजे तक समस्त कार्यालयों, विद्यालयों, संस्थाओं से सम्बंधित कार्यालयाध्यक्ष व संस्थाध्यक्ष द्वारा महात्मा गांधी जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जायेगा। प्रातः 9 बजे से 11.30 बजे तक अनुसूचित जाति की सभी मलिन बस्तियों एवं कुष्ठ आश्रम अयोध्या में सफाई कार्यक्रम आयोजित होगा। सफाई का निरीक्षण नामित अधिकारीगण करेंगे तथा डेंगू एवं चिकनगुनिया से बचाव हेतु सायं मलिन बस्तियों में फागिंग व चूना छिड़काव कराया जायेगा। पूर्वान्ह 11.30 बजे नया घाट व फटिक शिला व कुष्ठ आश्रम मोदहा खोजनपुर में स्थित कुष्ठ आश्रम के रोगियों को फल/वस्त्र वितरण का कार्यक्रम है। प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक विकास प्रदर्शनी गांधी पार्क सिविल लाइन में लगायी जायेगी, जिसका संयोजन मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा गया है। इसके बाद सायं 5.30 बजे जिला कारागार में बंदियों को मिष्ठान वितरण तथा जनपद के प्रत्येक गांव में सफाई अभियान चलाया जायेगा। सभी कार्यो के लिए संयोजक भी बनाये गये है। सभी से अपने-अपने कार्यो को बेहतर ढंग से करने हेतु निर्देश दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments