अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित कनिष्ठ सहायक एवं सहायक स्तर-3 की मुख्य परीक्षा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोग के सदस्य सुभाष सिंह बघेल की अध्यक्षता में परीक्षा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने इसे आयोग की एक महत्वपूर्णएवंसंवेदनशीलपरीक्षा बताते हुए कहा कि परीक्षा को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुचिता के साथ सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक स्तर पर सतर्कता, सजगता और आत्मानुशासन आवश्यक है। यह परीक्षा 29 जून 2025 को प्रातः 10 से 12 बजे तक जनपद के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिन पर 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 16 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षाकेंद्रोंपरसफाई, पेयजल, शौचालयऔरहेल्पडेस्कजैसीमूलभूतसुविधाओंकीपूर्णव्यवस्थाहोनीचाहिए। साथ ही निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र परिसर में किसी भी स्थिति में मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
उन्होंने परीक्षा संचालन से जुड़ी संस्थाओं को केन्द्र निर्धारण, स्टाफ प्रशिक्षण, सुरक्षा, क्लॉक रूम की व्यवस्था और अभ्यर्थियों की तलाशी प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों और आयोग के कंट्रोल रूम में लाइवसीसीटीवीमॉनिटरिंग के जरिए परीक्षा की निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में एसपी सिटी द्वारा सुरक्षा प्रबंधों की रूपरेखा साझा की गई। वहीं, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार सिंह ने बैठक का बिंदुवार विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी, विद्यालयों के प्राचार्य एवं परीक्षा प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।