Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्ती, जमीन कराई गई कब्जा मुक्त

0

अम्बेडकर नगर। तहसील जलालपुर क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए रविवार को बड़ी कार्रवाई की। ग्राम अरई में ग्राम समाज की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाकर उसे अतिक्रमणमुक्त करा लिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

उपजिलाधिकारी जलालपुर के नेतृत्व में राजस्व व पुलिस टीम ने गाटा संख्या 888/0.006 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा जमाए व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की। यह कार्रवाई तहसीलदार न्यायालय द्वारा पारित बेदखली आदेश के अनुपालन में की गई।

बताया गया कि संबंधित कब्जेदार ने पहले अपने कब्जे को नियमित कराने के लिए न्यायालय में वाद दायर किया था, जिसे सुनवाई के बाद खारिज कर दिया गया। इसके बाद उसने उच्च न्यायालय की शरण ली, लेकिन वहां से भी उसे राहत नहीं मिली। अंततः प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवा दिया।

कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो सके। कब्जा हटाने के बाद जमीन को सार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

प्रशासन ने बताया कि अतिक्रमण हटाई गई भूमि पर चिल्ड्रन पार्क बनाने की योजना तैयार की गई है, जिससे स्थानीय लोगों और बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

साथ ही, अवैध कब्जेदार के खिलाफ क्षतिपूर्ति व अन्य खर्चों की वसूली की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करें और ऐसी किसी भी जानकारी की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version