Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अथर्व स्कैन सेंटर पर प्रशासन का शिकंजा, पूरा...

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे अथर्व स्कैन सेंटर पर प्रशासन का शिकंजा, पूरा सेंटर सील


अंबेडकर नगर। स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितता पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित अथर्व स्कैन सेंटर को सील कर दिया। लगातार मिल रही शिकायतों और बिना रजिस्ट्रेशन संचालन की पुष्टि के बाद नायब तहसीलदार देवेंद्र श्रीवास्तव और सीएचसी अधीक्षक डॉ. नूर ने शुक्रवार को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर सेंटर को सीज कर दिया।



गौरतलब है कि महज एक सप्ताह पूर्व इसी सेंटर पर संचालित अल्ट्रासाउंड यूनिट को उपजिलाधिकारी सदर ने बिना पंजीकरण और अपंजीकृत चिकित्सक द्वारा जांच कराए जाने की शिकायत पर सीज किया था। जानकारी के अनुसार लोहिया भवन के पास स्थित अथर्व स्कैन सेंटर पर अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी, सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधाएं उपलब्ध थीं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नूर ने स्पष्ट किया कि अथर्व स्कैन सेंटर का रजिस्ट्रेशन मान्य नहीं था और यहां लगातार अनियमित तरीके से जांच की जा रही थी। वहीं, नायब तहसीलदार ने बताया कि यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी सदर एवं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर की गई है।

इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि जिले के सभी जांच केंद्रों की नियमित जांच की जाएगी और बिना पंजीकरण संचालित संस्थानों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments