Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की सख्ती, पीडब्ल्यूडी की भूमि से अवैध...

हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासन की सख्ती, पीडब्ल्यूडी की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया


आलापुर अंबेडकर नगर । उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में शनिवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के मामपुर गांव में पीडब्ल्यूडी की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में प्रशासन और पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी की भी तैनाती की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेखा सिंह पत्नी स्वर्गीय अरविंद सिंह की भूमि गाटा संख्या 126 के सामने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण किया गया था। हाईकोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग अश्वनी कुमार के आदेश पर प्रशासन हरकत में आया और राजस्व विभाग, पीडब्ल्यूडी, पुलिस व पीएसी की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को हटवाया। अभियान के दौरान राधेश्याम यादव, रामफेर यादव एवं शशिकांत दूबे के अतिक्रमण को कार्रवाई में हटाया गया। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से निपटने के लिए कई थानों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया था। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। कार्रवाई के दौरान उपजिलाधिकारी आलापुर सुभाष सिंह, नायब तहसीलदार हुबलाल, राजस्व निरीक्षक दिनेश तिवारी, क्षेत्रीय लेखपाल धर्मेंद्र वर्मा, क्षेत्राधिकारी आलापुर राम बहादुर सिंह, थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी, थानाध्यक्ष जहांगीरगंज अजय कुमार यादव, थानाध्यक्ष आलापुर राकेश कुमार, थानाध्यक्ष जैतपुर वंदना अग्रहरि, पीडब्ल्यूडी के एई दिलीप वर्मा, जेई व्यास जी और पीएसी के जवान पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments