Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशहादत दिवस पर अयोध्या पहुंचे अभिनेता मुकेश खन्ना, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

शहादत दिवस पर अयोध्या पहुंचे अभिनेता मुकेश खन्ना, शहीदों को दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। महाभारत में भीष्म पितामह की भूमिका निभाकर प्रसिद्धि पाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना सोमवार को अयोध्या पहुंचे और शहादत दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता की। राजद्वार के निकट आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर उन्होंने ‘जय हिंद हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत भी की और क्रांतिकारियों की स्मृति को सम्मान देने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, गोपाल सिंह व दीपक कुमार त्रिपाठी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया।

पत्रकारों से बातचीत में मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्हें पूर्व में भी राम मंदिर आने का निमंत्रण मिला था, लेकिन व्यस्तताओं के कारण वह नहीं आ सके। इस बार शहादत दिवस के अवसर पर अयोध्या आकर उन्हें रामलला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि अयोध्या का मूल संदेश “जय श्री राम” है। साथ ही उन्होंने सरकार से शहीदों के नाम पर सड़कों और चौराहों का नामकरण किए जाने की मांग की।

प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान मुकेश खन्ना ने फिल्म ‘धुरंधर’ से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी भी विषय पर विरोध करने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संबंधित मामलों की पड़ताल खुफिया एजेंसियों का विषय है और बिना जानकारी के विरोध उचित नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है, इसलिए उस पर विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

उन्होंने अपने अयोध्या आगमन को विशेष बताते हुए कहा कि शहादत दिवस के अवसर पर यहां आना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments