Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या लापरवाही पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर – हेड कांस्टेबल सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

लापरवाही पर कार्रवाई, इंस्पेक्टर – हेड कांस्टेबल सस्पेंड, सब इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

0
police logo

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में थाना साइबर क्राइम के निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार और कम्प्यूटर ऑपरेटर रवि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों के विरुद्ध विभागीय जांच शुरू की जा रही है।

इससे पहले सुबह एसएसपी ने थाना इनायतनगर क्षेत्र के बारुन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह को भी लाइन हाजिर किया था। उनके खिलाफ भी विभागीय जांच की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस विभाग के अनुसार यह कार्रवाई अनुशासन बनाए रखने और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि ड्यूटी में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version