Sunday, May 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-जेवरात व नकदी बरामद

चोरी के दो मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-जेवरात व नकदी बरामद

जलालपुर, अंबेडकरनगर। जलालपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी के दो मामलों में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, जेवरात और नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली जलालपुर पुलिस टीम ने शनिवार तड़के मुखबिर की सूचना पर जलालपुर-मालीपुर रोड स्थित ब्रह्मलोक मंदिर के पास से तुषार गुप्ता उर्फ पिंटू निवासी मोहल्ला छाछू कस्बा जलालपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन, तीन अंगूठियां, एक लॉकेट माला और 9,890 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार बरामद सामान चोरी की घटनाओं से संबंधित है।
बताया गया कि सप्ताह भर पूर्व उस्मापुर निवासी अमित गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 10 मई की रात अज्ञात चोर उनके घर में घुस गए थे। चोर दो मोबाइल फोन, सोने की चेन, लॉकेट, पायल, नथुनी तथा 30 हजार रुपये नकद उठा ले गए थे। सुबह जानकारी होने पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई थी।
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ममता यादव, हेड कांस्टेबल विवेक यादव और कांस्टेबल विधान सिंह शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments