Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादिन दहाड़े नकाबपोशों द्वारा महिला को बंधक बनाकर लूटने का आरोप

दिन दहाड़े नकाबपोशों द्वारा महिला को बंधक बनाकर लूटने का आरोप

मिल्कीपुर, अयोध्या। तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिन दहाड़े चौधरीपुर गांव के एक घर में घुसकर महिला को बंधक बना लिया। बेखौफ बदमाशों ने महिला से मारा- पीटा भी और नकदी व गहने लूटकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने डायल 112 पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। महिला ने घटनाक्रम की लिखित शिकायत कुमारगंज पुलिस से की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज अंतर्गत चौधरीपुर पूरे सूबेदार गांव निवासिनी सुधा दुबे ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि कि बीते शनिवार को वह घर पर अपने छोटे से बच्चे के साथ अकेली थी। तभी दोपहर लगभग 2 बजे तीन अज्ञात लोग घर के पीछे की दीवाल से घर में घुस गए। डर की वजह से सुधा बाहर बच्चे को लेकर निकल रही थी, तभी अज्ञात नकाबपोशो ने उसे पकड़ लिया और मुंह में साड़ी के पल्लू ठूंस दिया और मार कर कमरे तथा बक्से की चाबी मांगने लगे। बदमाश बक्सा का कुंडा तोड़कर कान का दो झाला, तीन ठप्पा का गले का माला, 2 जोड़ी नाक में पहनने की बेसर, माथबेंदी, चार जोड़ी पायल, तीन अंगूठी, झुमकी, माला, पावजेब, दो कील व नगद 55 सौ रुपए नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। महिला ने बताया कि मेरी सासु मां किसी काम से बाग की ओर गई थी और पति कस्बा कुमारगंज में एक निजी दुकान पर काम करने प्रतिदिन की तरह गए हुए थे। पीड़िता ने पुलिस से बताया कि तीनों लोगों ने नकाब बांधा हुआ था, जिसके कारण उन्हें पहचान नहीं पाई। कुमारगंज पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला द्वारा आज लिखित तहरीर दी गई है मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments