Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर सरकारी जमीन पर लगे पौधे उखाड़ने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

सरकारी जमीन पर लगे पौधे उखाड़ने का आरोप, मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत

0
5
ayodhya samachar

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सेंठाकला में सरकारी भूमि पर लगाए गए पौधों को कथित रूप से उखाड़कर फेंकने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर गांव निवासी अष्ट विनायक द्विवेदी ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता अष्ट विनायक द्विवेदी पुत्र अशुतोष द्विवेदी का आरोप है कि ग्राम प्रधान नीलम के पति शैलेंद्र, जो पेशे से शिक्षक हैं, ने सरकारी खाली जमीन पर लगाए गए फूलों के पौधों को बिना किसी अधिकार के उखाड़कर फेंक दिया। उनका कहना है कि एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण और वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर एक शिक्षक द्वारा पौधों को नष्ट किया जाना गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है।

शिकायत में कहा गया है कि यदि संबंधित शिक्षक को सरकारी भूमि पर लगे पौधों को हटाने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं था, तो उन्होंने किस आधार पर यह कदम उठाया। शिकायतकर्ता ने शिक्षा विभाग से भी मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय करने की मांग की है।

अष्ट विनायक द्विवेदी का कहना है कि शिक्षक समाज के लिए प्रेरणास्रोत माने जाते हैं। ऐसे में यदि उनके द्वारा ही पर्यावरण संरक्षण के विपरीत कार्य किया जाएगा तो समाज में गलत संदेश जाएगा। उन्होंने दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि इसी सरकारी भूमि को लेकर पूर्व में भी अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास को लेकर विवाद हुआ था, जिसे प्रशासन ने हस्तक्षेप कर समाप्त कराया था।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here