Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पक्षपात का आरोप, शिकायतकर्ता ने लेखपाल की...

अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पक्षपात का आरोप, शिकायतकर्ता ने लेखपाल की कार्यशैली पर उठाए सवाल


आलापुर, अंबेडकर नगर। आलापुर तहसील क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई विवादों में घिर गई है। कार्रवाई के दौरान लेखपाल पर आरोप लगा है कि उन्होंने कथित अतिक्रमणकारी के निर्माण को छोड़कर दूसरे व्यक्ति की दीवार ढहा दी। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (अनुसूचित मोर्चा) हरीकिशोर चौधरी ने अपर आयुक्त अयोध्या मंडल को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर घनश्याम ने गांव की खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान बना रखा है और वर्षों से रह रहा है। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया कि राजस्व विभाग द्वारा संबंधित व्यक्ति पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है, लेकिन अब तक उसकी वसूली नहीं की गई।

शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर आयुक्त ने आलापुर उपजिलाधिकारी को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद तहसील प्रशासन की ओर से टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि टीम ने मौके पर निष्पक्ष कार्रवाई करने के बजाय कथित अतिक्रमणकारी के मकान को नहीं हटाया, जबकि पास में स्थित कँवलपत्ती की दीवार को गिरा दिया। उनका कहना है कि इससे वास्तविक अतिक्रमणकारी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया। साथ ही, कथित अतिक्रमण पर लगाए गए जुर्माने की वसूली भी अब तक नहीं की गई है।

इस संबंध में आलापुर तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने कहा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments