Thursday, March 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएबीवीपी अयोध्या महानगर द्वारा 200 शिक्षकों का सम्मान

एबीवीपी अयोध्या महानगर द्वारा 200 शिक्षकों का सम्मान


◆ शिक्षक सिर्फ ज्ञान नहीं, संस्कार गढ़ने वाले शिल्पकार: आचार्य मिथलेशनन्दनी शरण


अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर के संयोजन में शिक्षक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 200 शिक्षकों को अंगवस्त्र प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आचार्य मिथलेशनन्दनी शरण, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी, प्रांत प्रवासी एवं एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल, महानगर अध्यक्ष डॉ. अंकित मिश्र व महानगर मंत्री मानवेंद्र प्रताप सिंह ने माँ सरस्वती, स्वामी विवेकानंद और भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन कर किया।

अपने आशीर्वचनों में आचार्य मिथलेशनन्दनी शरण ने कहा कि आज के दौर में शिक्षक केवल किताब का ज्ञान ही नहीं, बल्कि संस्कार गढ़ने वाले शिल्पकार भी हैं। शिक्षक छात्रों को जीवन के हर क्षेत्र में मार्गदर्शन देकर समाज व राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।

राष्ट्रीय मंत्री अंकित शुक्ल ने कहा कि शिक्षक ऐसे संस्कारवान युवाओं का निर्माण करें जो राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। वहीं, जिला विद्यालय निरीक्षक पवन तिवारी ने परिषद की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि एबीवीपी व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की अवधारणा को साकार कर रही है।

कार्यक्रम में आरएसएस के महानगर संघचालक विक्रमा प्रसाद पांडेय, डॉ. आलोक सिंह, मनीष सिंह, शिवम मिश्र सहित अनेक कार्यकर्ता व शिक्षाविद मौजूद रहे। संचालन जिला संयोजक दिवाकर चौरसिया ने किया।

समापन अवसर पर सामूहिक वंदे मातरम् का गायन हुआ। विभाग संगठन मंत्री अंकित भारतीय ने सभी शिक्षकों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments