Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदूधिए से नकदी एव मोबाइल छीन कर उचक्के फरार

दूधिए से नकदी एव मोबाइल छीन कर उचक्के फरार

जलालपुर, अंबेडकरनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक दूधिए से नकदी एव कीमती मोबाइल छिनने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार थाना मालीपुर अंतर्गत ग्राम सैरपुर उमरन निवासी दीपांशु यादव पुत्र दिलीप यादव डेयरी पर दूध दे कर मंगलवार की शाम लगभग साढ़े सात बजे अपनी साइकिल से घर वापस आ रहा था। रेलवे क्रॉसिंग के समीप ढाबे के निकट जैसे ही पहुंचा मालीपुर की तरफ से आर हे दो अपाची बाइक सवार युवकों ने दीपांशु को धक्का देकर गिरा दिया एव जेब में रखे हुए तीन सौ रुपए की नकदी एव एक एंड्रॉयड मोबाइल छीनकर खजूरी बाजार की तरफ फरार हे गये।

घटना की सूचना थाने में दीपांशु के पिता दिलीप यादव ने दी है। इस संबंध में पूछने पर थानाध्यक्ष मालीपुर प्रेमचंद्र ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कराई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments