Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या सरकारी स्कूलों को बंद करने के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

सरकारी स्कूलों को बंद करने के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

0

अयोध्या। सरकारी स्कूलों को बंद करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी ने शंख बजाओ, स्कूल बचाओ अभियान चलाकर धरमपुर मिर्जापुर मे विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष अनिल प्रजापति ने कहा कि सरकार शराब की दुकाने खोलकर सरकारी स्कूलों को बंद करने जा रही है, आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी, इसलिए आप प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह के आवाहन पर सरकार के इस तुगलकी फरमान के खिलाफ सड़कों पर संघर्ष करने उतर आई है। 

जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने आगे कहा कि इससे स्पष्ट है, सरकार की प्राथमिकता बच्चों की शिक्षा नहीं है। जबकि आम आदमी पार्टी इसके लिए प्रतिबद्ध है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से सुनील मौर्या, महासचिव विद्या वर्मा महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा संजय पाठक नीलेश चतुर्वेदी स्वर्णिम बर्मा शामिल हुए। 

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version