Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम आदमी पार्टी लखनऊ में करेगी ब्लाक व ग्राम स्तर के पदाधिकारियों...

आम आदमी पार्टी लखनऊ में करेगी ब्लाक व ग्राम स्तर के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

अयोध्या। सिविल लाईन स्थित निजी होटल में जिला इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुए आम आदर्मी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अयोध्या जिला प्रभारी संजीव निगम ने कहा कि लोगो का भाजपा से मोह भंग हो चुका है। अब जनता ही 2024 में इंडिया गठबंधन को जिताएगी। पार्टी जल्द ही लखनऊ में प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक और ग्राम स्तर तक के पदाधिकारियों का एक शपथ ग्रहण समारोह प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन व सांसद संदीप पाठक के नेतृत्व में आयोजित करेगी।
जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति ने बताया कि उपचुनावों के परिणाम से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी बेहद उत्साहित है जिले में पार्टी ने ब्लॉक स्तर तक कमेटियों का गठन कर लिया है और अक्टूबर के मध्य तक ग्राम स्तर तक की इकाइयों का गठन कर लिया जाएगा। प्रदेश पदाधिकारियों में व्यापार प्रकोष्ठ से सचिव इस्राएल घोषी, युवा प्रकोष्ठ से सचिव व प्रकोष्ठ के जिला प्रभारी मोहित महाराज बैठक में उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष अनिल प्रजापति ने अरविंद सेन ,देवेंद्र कुमार, सोमजीत सिंह रंजना मौर्या, पदमावती, पायल ,माधुरी, व माही यादव को पार्टी की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल कराया।
बैठक में जिला महासचिव सुनील मौर्या, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप वर्मा, महानगर अध्यक्ष कुलभूषण साहू, जिला मीडिया प्रभारी विवेक वर्मा ,मिल्कीपुर विधानसभा प्रभारी हर्षवर्धन कोरी, जिला उपाध्यक्षो में जुल्फिकार आलम(सूरज प्रधान) गायत्री मिश्रा, शारजाह मास्टर, संदीप पटेल,विनोद रावत व अयोध्या विधानसभा अध्यक्ष शुभम श्रीवास्तव और जिला सचिवों में कृष्णनाथ यादव,राम अवध,प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष शकुंतला देवी, खेलकूद प्रकोष्ठ से जिलाध्यक्ष मो. ताहिर ,सोहावल ब्लॉक अध्यक्ष अनीश भाई, सत्य प्रकाश मौर्या, रघुनाथ प्रताप आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments