Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवक को पीटा,...

शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने युवक को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

0

जैतपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न देने पर कुछ दबंगों ने एक युवक पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बेरगा निवासी अरुण कुमार सिंह उर्फ रवि सिंह पुत्र सुरेंद्र प्रताप सिंह रविवार को अपने तालाब में मछलियों को चारा डाल रहे थे, तभी दौलताबाद निवासी वशिष्ठ सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद सिंह, अनुराग सिंह उर्फ अंकुर सिंह पुत्र हरिकेश सिंह उर्फ पप्पू, विश्वजीत सिंह पुत्र दुर्गा प्रसाद सिंह तथा अंगद यादव पुत्र रमाशंकर यादव शराब के नशे में वहां पहुंचे।

पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उससे शराब पीने के लिए पैसे की मांग की, लेकिन जब उसने देने से इनकार किया तो सभी ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। वह किसी तरह पास की दुकान में शरण लेने भागा, लेकिन आरोपियों ने दुकान में घुसकर उसे खींचकर बाहर निकाला और ईंट के गुम्मे से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और डायल 112 पुलिस टीम ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रण में किया। थाना प्रभारी जैतपुर थिरेन्द्र कुमार आजाद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version