बता दें कि इनायत नगर थाना के हिसामुद्दीन पुर पूरे निधान तिवारी गांव निवासी भरत तिवारी पुत्र दशरथ तिवारी अपनी मां गायत्री के साथ बहन सोनी तिवारी को लेकर अंजरौली स्थित मां काली मंदिर पर दर्शन पूजन करके वापस आटो से लौटा था। मृतक युवक अपनी मां तथा बहन के साथ परसवा पेट्रोल पम्प के सामने रोड पर आटों से उतर कर सड़क पार कर रहा था। तभी अमानीगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा बाइक सवार युवक जिसका बाइक रजिस्ट्रेशन नंबर यूपी 42 बी क्यू 7769 ने 25 वर्षीय युवक भरत को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा और युवक बाइक सड़क पर छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। हालांकि घटनाकारित बाइक की चाभी पीआरवी पुलिस ने इनायत नगर पुलिस को सौंप दिया है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस घायल भरत तिवारी के साथ उनकी मां तथा बहन को इलाज के लिए सीएचसी मिल्कीपुर पहुंचाया। जहां मौजूद सीएचसी अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव में घायल युवक भरत तिवारी को मृत घोषित कर दिया है। घटना के बाद से मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।