Thursday, July 23, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


कुमारगंज,अयोध्या। थाना कुमारगंज के ग्रामसभा कौराह मजरे दत्ती का पुरवा निवासी करीब 20 वर्षीय युवक अशोक कुमार पुत्र ननकू कोरी का शव शनिवार को गांव के पश्चिम बाग में आम के पेड़ की डाल के सहारे गमछा के फंदे से लटका हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

     घटना सुबह करीब आठ बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी ननकू कोरी का पुत्र अशोक कुमार सुबह घर से निकला था। गांव के पश्चिम बाग में आम के पेड़ की डाल से लटका हुआ था, प्राथमिक विद्यालय जा रहे छात्रों ने उसे देखा उसके बाद हल्ला-गुहार करना शुरू कर दिया और देखते ही देखते गांव के तमाम लोग की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना थाना कुमारगंज पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आसपास बारीकी से निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों के सहयोग से शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

         प्रभारी निरीक्षक कुमारगंज का कहना है की प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रहा है छानबीन की जा रही है। बताया गया की अशोक अपनी माता-पिता की इकलौती संतान था। घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। वही ग्रामीणों की माने तो मृतक दौरा का मरीज था जिससे वह परेशान रहता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments