Friday, August 21, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछह दिन से लापता पति की तलाश में भटक रही महिला, चार...

छह दिन से लापता पति की तलाश में भटक रही महिला, चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल


अयोध्या। रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र के कटरा पुलिस चौकी अंतर्गत सुसहटी इलाके में एक व्यक्ति के छह दिन से लापता होने का मामला सामने आया है। पति की तलाश में उसकी पत्नी भटक रही है, जबकि चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। दंपति दिल्ली में रहकर रोजगार करते हैं और बेटे का मुंडन संस्कार कराने अपने पैतृक घर अयोध्या आए थे।

जानकारी के अनुसार 7 फरवरी  को घर की साफ-सफाई के बाद संदीप मोहल्ले के ही सचिन के साथ घूमने निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। महिला का आरोप है कि देर रात तक पति के मोबाइल से सचिन की बातचीत होती रही। अगले दिन सचिन ने मोबाइल और सिम वापस कर दिया।

पुलिस ने सचिन से पूछताछ की, लेकिन संदीप का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। थाना प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि दोनों के शराब पीने और कांशीराम कॉलोनी जाने की जानकारी मिली है। पुलिस की दो टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं और जल्द मामले का खुलासा खुलासा कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments