Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा ऑटो व पिकअप की टक्कर में...

अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरा ऑटो व पिकअप की टक्कर में महिला की मौत, दर्जनभर घायल

0
ayodhya samachar

अंबेडकरनगर। जिले के अकबरपुर-बसखारी मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार, एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ नीतीश तिवारी और अकबरपुर कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास पांडेय जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। अधिकारियों ने चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए।
हादसे में मृतका की पहचान कलावती देवी पत्नी श्याम प्यारे गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि ऑटो में सवार कई लोग दरगाह जा रहे थे, जबकि पिकअप पर शादी का सामान लदा था। पिकअप चालक अरविंद पुत्र स्व. बखेडू राजभर निवासी देवहट ईटहिया व पिकअप में सवार अमित कुमार पुत्र धर्मराज निवासी सिझौली, अम्बेडकर नगर, व ऑटो में सवार मिस्टर खान पुत्र जलील खान निवासी आपदाचक थाना रजवान जिला बांका (बिहार), नीलम पत्नी अविनाश विश्वकर्मा निवासी सिसौरा थाना कंदवा जिला चंदौली, अविनाश पुत्र रामबृक्ष, श्याम प्यारे गुप्ता पुत्र बजनू गुप्ता, सरिता देवी पत्नी कन्हौया गुप्ता, राजू देवी पत्नी माधव चौहान निवासी उसरी शिकारपुर थाना शाहपुर जिला पटना, अली हुसैन पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी हीरापुर थाना हंसवर, माधव पुत्र इंद्रदेव निवासी उसरी शिकारपुर थाना शाहपुर जिला पटना, रक्षाराम पुत्र रामदीन निवासी भरहा थाना टांडा तथा सूरज पुत्र श्यामलाल निवासी भरहा थाना टांडा शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version