Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अयोध्या रौनाही टोल प्लाजा पर महिला का हंगामा, सुपर वाइजर से की मारपीट

रौनाही टोल प्लाजा पर महिला का हंगामा, सुपर वाइजर से की मारपीट

0

सोहावल, अयोध्या। रौनाही टोल प्लाजा पर एक महिला ने काफी देर तक हंगामा किया। इस दौरान उसने एक टोल कर्मी को थप्पड़ भी जड़ दिया। आरोप था महिला पुलिस के आई कार्ड दिखाकर बिना टोल दिए जाना चाहती थी। रोकने पर उसने हंगामा किया। सारी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामले में रौनाही थाने पर तहरीर दी गई है।

तहरीर में टोल प्रबंधक ऋषव देव मिश्रा ने कहा है कि गुरुवार को दोपहर बाद लखनऊ से अयोध्या की तरफ आ रही एक महिला कार से टोल बूथ पर पहुंची। जहां उसने पुलिस का आईकार्ड दिखाया। आई कार्ड उसका नहीं था। टोल कलेक्टर ने दूसरे के आईकार्ड पर छूट नहीं होने बात कही और सुपरवाइजर को बुलवाया। सुपरवाइजर ने उसे टोल टैक्स में छूट न मिलने की जानकारी दी। इस पर महिला ने गाड़ी से उतर कर  उसे थप्पड़ जड़ दिया। सुपरवाईजर के मोबाइल को तोड़ने का आरोप भी महिला के उपर लगा। थाना प्रभारी रौनाही थाना प्रभारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। मामले में केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version