Saturday, August 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21 से 23...

सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 21 से 23 अगस्त तक लगेगी विशेष लोक अदालत

अम्बेडकर नगर। सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर देशभर में लंबित वादों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए ‘समाधान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 21, 22 एवं 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट में लंबित ऐसे मामलों का निस्तारण किया जाएगा जिनका समाधान आपसी सुलह-समझौते से संभव है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में सचिव श्रीमती नीलम वर्मा ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा है कि जिनके मामले माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित हैं और जिन्हें आपसी सहमति से सुलझाया जा सकता है, वे इस विशेष लोक अदालत का लाभ उठाएं।

उन्होंने कहा कि समाधान समारोह का उद्देश्य पक्षकारों को त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर निस्तारण हो सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पात्र पक्षकारों से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments