Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याएनआरएमयू नेता अश्वनी तिवारी ’लालू के सेवा निवृत्त होने पर कार्यक्रम का...

एनआरएमयू नेता अश्वनी तिवारी ’लालू के सेवा निवृत्त होने पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन


अयोध्या। नार्दन रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू) के मंडल उपाध्यक्ष कामरेड अश्वनी कुमार तिवारी ’लालू’ के सेवानिवृत्त होने पर रेलवे कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों ने अभिनंदन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) और एनआरएमयू के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्र रहे। उन्होंने कहा कि अश्वनी तिवारी न केवल एक कर्मठ कर्मचारी रहे, बल्कि संगठन के हितों की रक्षा में भी उन्होंने सदैव अग्रणी भूमिका निभाई।

शिव गोपाल मिश्र ने घोषणा की कि अब जबकि अश्वनी तिवारी रेलवे सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, एआईआरएफ उन्हें सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यरत संगठन की ज़िम्मेदारी सौंप रहा है। इस नई भूमिका में वह देशभर के लगभग 14 लाख सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

यूनियन नेताओं और सहकर्मियों ने अश्वनी तिवारी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व, साहस और संगठनात्मक समझ, यूनियन के लिए प्रेरणास्रोत रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सैकड़ों कर्मचारियों के हित में संघर्ष किया और संगठन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। कार्यक्रम केअंत में उन्हें को सम्मान पत्र और स्मृतिचिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments