Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याउ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की नई कार्यकारिणी का गठन, वीरेंद्र...

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की नई कार्यकारिणी का गठन, वीरेंद्र बहादुर सिंह जिलाध्यक्ष निर्वाचित


अयोध्या। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ पाण्डेय गुट की नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी का गठन आदर्श इंटर कॉलेज, धारा रोड में प्रदेश संगठन द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक की निगरानी में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

निर्वाचन के उपरांत वीरेन्द्र बहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया, जबकि अमरनाथ सिंह को जिला महामंत्री, तहसीलदार सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, उमाशंकर शुक्ला को कार्यकारी जिला महामंत्री और दिनेश चन्द्र को जिला कोषाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. सतीश सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार मिश्रा, सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. रंजीत सिंह, पंकज पाल, रंजना यादव तथा शालिनी जेम्स को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला सचिव के रूप में सुरेश सिंह, जिला संगठन मंत्री के रूप में रणधीर सिंह, संयुक्त मंत्री के रूप में गोपाल जी, मनोज कुमार, अंजनी यादव, राजकुमार, कृष्ण कुमार तथा अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया।

महानगर इकाई में अरविंद गुप्ता को महानगर अध्यक्ष और अक्षतेश्वर दुबे को महानगर महामंत्री बनाया गया। आय-व्यय निरीक्षक के रूप में सुशील कुमार सिंह को दायित्व मिला। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में वारेजनयन शर्मा, प्रभाकर सिंह, विनय कुमार सिंह, रामसिंह, जयशंकर त्रिपाठी, चन्द्र कमल वर्मा, जय प्रकाश चौरसिया, वरुण प्रताप सिंह और ओम प्रकाश वर्मा को शामिल किया गया।

संगठन के संरक्षक एवं पर्यवेक्षक तिलकधारी सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समस्याओं के समाधान और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठन को सक्रिय और मजबूत भूमिका निभानी होगी। पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments