Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरससुराल आए व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में जिंदगी...

ससुराल आए व्यक्ति ने खुद को मारी गोली, जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग जारी


जलालपुर अंबेडकर नगर। जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के मदनिया गांव निवासी 45 वर्षीय चंद्रशेखर पाण्डेय पुत्र मुरलीधर ने बुधवार को अपनी ससुराल में आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, चंद्रशेखर पाण्डेय मंगलवार को अपनी ससुराल मालीपुर थाना क्षेत्र से सटे मोहनपुर गांव, थाना पवई आजमगढ़ आए हुए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उन्होंने अचानक अपनी लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें गंभीर अवस्था में पाया। आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना  मालीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन मामला आजमगढ़ जनपद का होने के कारण पवई थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू की। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं, घटना की सूचना पर घायल की पत्नी, जो बुलंदशहर में रहती हैं, देर शाम ससुराल पहुंचीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments