Monday, August 17, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखब्बू तिवारी के अगुवाई में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब

खब्बू तिवारी के अगुवाई में तिरंगा लेकर उमड़ा जनसैलाब


◆ जाना बाजार से विधानसभा गोसाईगंज की एकता पदयात्रा की हुई शुरुआत


◆ जगह-जगह पुष्पवर्षा करके यात्रा का किया गया स्वागत


अयोध्या। गोसाईगंज विधानसभा के जाना बाज़ार से शुरू हुई एकता पदयात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का परिचायक बनकर आगे बढ़ी। पूर्व विधायक इन्द्र प्रताप तिवारी ‘खब्बू’ की नेतृत्व में जब जनसैलाब तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ा तो पूरा परिवेश भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से गूंज उठा। एकता यात्रा के मार्ग की लम्बाई छह किलोमीटर थी, इस मार्ग की आधे, तीन किलोमीटर तक यात्रा में शामिल होने वाला जनसमुदाय व तिरंगा लहराते लोग दिखाई दे रहे थे। मार्ग में जहां तक नजर जाती, केवल उत्साह से भरे चेहरे और राष्ट्रभक्ति की लहर थी। यात्रा का समापन परशुराम वर्मा महाविद्यालय के सामने स्थित गोदवा बाग में हुआ।



यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व ही पूरा मार्ग उत्सव स्थल में बदल चुका था। यात्रा मार्ग पर आकर्षक होर्डिंग्स, बैनर और जगह-जगह लगाए गए तोरण द्वारों ने वातावरण को देशभक्ति से परिपूर्ण कर दिया। सुबह से छोटी-छोटी टोलियों में लोग पदयात्रा में शामिल होने के लिए आते हुए दिखाई दिए। क्षेत्रीय जनता ने भी इस ऐतिहासिक आयोजन का दिल खोलकर स्वागत किया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों से बाहर निकलकर यात्रा का अभिनंदन किया तो दर्जनों स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा में शामिल लोगों का मनोबल बढ़ाया। सबसे प्रेरक दृश्य तब सामने आया, जब सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े स्कूली बच्चों ने तिरंगा लहराते हुए यात्रियों पर पुष्पवर्षा की।  पूर्व निर्धारित चार पड़ावों पर रुकने के दौरान लाउडस्पीकर के माध्यम से लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके बताये मार्ग पर चलने और राष्ट्रीय एकता को सर्वाेपरि रखने का संकल्प दोहराया।

पदयात्रा में फयाराम वर्मा, दिनेश वर्मा, सुनील सिंह राजपूत, उदित सरार्फ, उमेश प्रतााप सिंह कप्तान, शत्रुहन मोदनवाल, पतिराज वर्मा, केके तिवारी, वीरभान सिंह, शिव कुमार यादव, शोभनाथ वर्मा, राम केवल वर्मा, विजय बहादुर तिवारी, सुरेश सिंह, नरेन्द्र गुप्ता, अनुराग वर्मा, महेन्द्र मिश्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments