Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याबालू घाट पर सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ का भव्य आयोजन, देश-विदेश से पहुंचे...

बालू घाट पर सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ का भव्य आयोजन, देश-विदेश से पहुंचे हजारों श्रद्धालु


अयोध्या। पावन सरयू तट स्थित बालू घाट पर सद्गुरु तारक ब्रह्म के सानिध्य में मातेश्वरी परिवार द्वारा विश्व कल्याण के लिए सप्तम अश्वमेघ महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 8 फरवरी से प्रारंभ यह महायज्ञ 16 फरवरी तक चलेगा। नौ दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।



महायज्ञ की व्यवस्थाओं में जुटे विश्व हिंदू महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 से 9 बजे तक हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाता है, जिसमें श्रद्धालु आहुति देकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। दोपहर 2 से 5 बजे तक सद्गुरु तारक ब्रह्म का प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होता है, जहां धर्म, अध्यात्म, संस्कार और मानव कल्याण से जुड़े विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाता है।



उन्होंने बताया कि शाम 5:30 से 6:30 बजे तक पुनः हवन होता है, जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाती है। इन कार्यक्रमों में भजन-कीर्तन, धार्मिक झांकियां और आध्यात्मिक प्रस्तुतियां श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रही हैं। 15 फरवरी को सरयू आरती का विशेष और भव्य आयोजन प्रस्तावित है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता की उम्मीद है।

आयोजन स्थल पर प्रतिदिन विशाल भंडारे की व्यवस्था की गई है, जहां सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार करीब पचास हजार से अधिक मातेश्वरी परिवार के अनुयायी अयोध्या में एकत्र हुए हैं। महायज्ञ के चलते बालू घाट क्षेत्र श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रमुख केंद्र बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments