जलालपुर अम्बेडकर नगर। बालिका को अगवा कर युवक ने दुष्कर्म किया , परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया मामला बीते 30 अगस्त का है, जब 10 वर्षीय बालिका को घर से बुलाकर युवक अपनी बाइक पर बैठाकर हजपुरा के पास सुनसान जगह लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और नाबालिक किशोरी को गंभीर अवस्था में छोड़कर फरार हो गया आसपास के लोगों ने उसे देखा तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घटना की जानकारी मालीपुर पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि मालीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बाकरगंज गांव निवासी राजमन 25 वर्ष उसके 10 वर्षीय बालिका को बहला फुसला कर घर से बुलाया और उसको अपने साथ लेकर हजपुरा बाजार चलने के लिए कहा बालिका को लेकर हजपुरा के आसपास सुनसान जगह लेकर गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया जिससे उसकी हालत बिगड गई। मालीपुर पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी राजमन निवासी रसूलपुर बाकरगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है। इस संबंध में मालीपुर थाना अध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।