Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्यालय जा रही छात्रा को भगा ले गया, मुकदमा दर्ज

विद्यालय जा रही छात्रा को भगा ले गया, मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा 12 की छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी पुत्री 29 अगस्त को विद्यालय गई थी, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटी। खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि राजेपुर कोपा निवासी पवन रास्ते से ही उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया।

आरोप है कि घटना की जानकारी होने पर आरोपी के परिजन फूलचंद, बैजनाथ और अमित पीड़िता के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति रोज़गार के सिलसिले में बाहर रहते हैं और घर पर वह अकेली रहती हैं। थानाध्यक्ष जैतपुर राजेश कुमार गौतम ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments