Friday, March 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशराबी युवक ने छह वर्षीय मासूम की हत्या कर छिपाया शव, गांव...

शराबी युवक ने छह वर्षीय मासूम की हत्या कर छिपाया शव, गांव में सनसनी

अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सांगापुर गांव में शनिवार शाम दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव के ही एक शराबी युवक ने छह वर्षीय मासूम की हत्या कर दी और शव को नहर किनारे छिपा दिया। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सांगापुर गांव निवासी रामकुमार का छह वर्षीय पुत्र रोहन शनिवार शाम पांच बजे के करीब अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन परेशान हो गए और उसकी तलाश शुरू की। इस बीच गांव के कुछ बच्चों ने परिजनों को सूचना दी कि गांव का ही युवक मंदीप राजभर पुत्र रामसंवारे बच्चे को नहर किनारे ले गया था। जब परिजन और ग्रामीण वहां पहुंचे तो नहर के पास बांस की कोठ के समीप घास-फूस से ढका रोहन का शव बरामद हुआ।

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शराब के नशे में था और वह दो अन्य बच्चों को भी बुला रहा था, लेकिन वे नहीं गए। रोहन की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। तीन बच्चों में सबसे छोटे रोहन की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर क्षेत्राधिकारी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहीं आरोपी मानसिक रुप से विक्षिप्त बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments