Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचारा काटने गए युवक पर जानलेवा हमला, कोटेदार व परिजनों पर नामजद...

चारा काटने गए युवक पर जानलेवा हमला, कोटेदार व परिजनों पर नामजद मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मंगुराडिला में रविवार को चारा काटने गए एक युवक पर गांव के ही कोटेदार और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसका एक हाथ टूट गया और पूरे शरीर पर चोटें आई हैं।

पीड़ित जसवंत आकाश ने बताया कि वह गांव के खेत में जानवरों के लिए चारा काट रहा था, तभी गांव के कोटेदार अशोक वर्मा ने मौके पर पहुंचकर उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अशोक वर्मा ने अपने पुत्र अखिलेश व अन्य परिजनों को बुला लिया। सभी ने मिलकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटते हुए हमला कर दिया।

हमले के दौरान जसवंत ने शोर मचाया, जिसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और किसी तरह जान बचाकर उसे कोतवाली लेकर आए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।

कोतवाली प्रभारी हीरालाल यादव ने बताया कि पीड़ित को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments