Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजनसमस्याओं के निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन

जनसमस्याओं के निस्तारण हेतु संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


अंबेडकर नगर। शासन के मंशानुसार जनपद के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष बल दिया गया। तहसील अकबरपुर में मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान कुल 46 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से सात प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया गया तथा शेष को संबंधित विभागों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।

    इसी प्रकार तहसील आलापुर में उप जिलाधिकारी आलापुर की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 76 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

तहसील भीटी में उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष 34 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील टांडा में कुल 47 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसील जलालपुर में 56 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छः प्रार्थना पत्रों का तत्काल निस्तारण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अधिकारियों को दिए गए निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना व निस्तारित किया जाए। इस अवसर पर संबंधित तहसीलों के जनपद स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे और लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments