Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचाण्डीपुर घाट पर नहाते समय डूबने लगा बच्चा, बचाने के प्रयास में...

चाण्डीपुर घाट पर नहाते समय डूबने लगा बच्चा, बचाने के प्रयास में दो मौसी भी डूबी, तीनो का नहीं चल सका पता


आलापुर अंबेडकर नगर। थाना क्षेत्र राजेसुल्तानपुर अन्तर्गत एक ही परिवार के लोग गुरूवार की दोपहर चाण्डीपुर घाट  सरयू नदी में नहाने गये थे, जहाँ गहरे पानी में एक बच्चे का पैर फिसला जिसको बचाने में बच्चे की दो सगी मौसी और बच्चा तीनों गहरे पानी में डूब गये। बच्चे की माँ अपने बच्चे और दोनों बहनों को अपनी आंखों के सामने गहरे पानी डूबते हुए देखती रह गई। मालूम नरवा पीताम्बर पुर में ननिहाल आए धोनी उम्र लगभग 10वर्ष, अपनी माँ वा दो मौसी के साथ चाण्डीपुर घाट सरयूनगर में नहाने गया था। धोनी ग्राम चौतरा जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। नदी में नहाते समय धोनी जब गहरे पानी में डूबने लगा तो उसको बचाने के लिए धोनी की माँ, धोनी की दोनों मौसी रेशम उम्र लगभग 16 वर्ष और शीलू उम्र लगभग 18वर्ष के साथ अन्य लोगों ने बचाने का प्रयास किया परन्तु धोनी के बचाने में ही शीलू और रेशम गहरे पानी में समा गई। धोनी की माँ और अन्य लोग बेटे और बहनों को गहरे पानी में समाते हुए देखते ही रह गये।घटना की सूचना जब परिजनों एवं पुलिस को दी गई तब तक घण्टों बीत चुके थे और तीनों डूबे हुए बच्चों का कहीं अता पता नही चला।मौके पर उपजिलाधिकारी आलापुर सदानन्द सरोज,क्षेत्राधिकारी आलापुर रामबहादुर सिंह,थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर विजय प्रताप तिवारी,क्षेत्रीय लेखपाल श्रीराम,ग्राम प्रधान नन्हें तिवारी, शैलेंद्र कन्नौजिया, पतिराम गौतम,लालमणि गोंड़,विकास तिवारी,सिद्धार्थ श्रीवास्तव,एम डी अकरम अली,लोकसभा प्रत्याशी कर्नल राजेंद्र प्रसाद यादव सहित क्षेत्र के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।लगभग चार घण्टे गोताखोरों द्वारा नदी में जाल एवं नाव से खोजबीन करते रहे परन्तु सफलता नहीं मिली। वहीं इस घटना से क्षेत्र में शोक की नहर दौड़ गई और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments