Wednesday, July 22, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसेल्फी लेने के चक्कर में सरयू में डूबी युवती, घंटों तलाश के...

सेल्फी लेने के चक्कर में सरयू में डूबी युवती, घंटों तलाश के बाद नहीं चल सका पता


आलापुर अंबेडकर नगर। सेल्फी लेने के चक्कर में एक युवती सरयू नदी में डूब गई। वहां मौजूद लोग उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वह गहरे पानी में समां चुकी थी। घटना के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था। जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी डॉक्टर राम चन्द्र परिवार समेत कहीं से वापस आ रहे थे। कम्हारिया घाट पर 22 वर्षीय शीतल पुत्री डॉक्टर रामचंद्र सेल्फी लेने के चक्कर में गहरे पानी में गिर गई। स्थानीय लोगों के काफी मशक्कत के बाद भी शीतल को बचाया नहीं जा सका। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो पाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments