Thursday, October 29, 2026
HomeUncategorizedस्वदेशी उत्पादों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा...

स्वदेशी उत्पादों और स्थानीय बाजारों में खरीदारी के लिए जागरूकता अभियान चलाएगा व्यापार मंडल


अयोध्या। दीपावली और शादी-विवाह के सीजन में स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा स्थानीय बाजारों में खरीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, अयोध्या जागरूकता अभियान चलाएगा। संगठन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घोषणा की गई।

व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी ने कहा कि संगठन की ओर से जिले और नगर के लोगों से अपील की जाएगी कि वे ई-कॉमर्स कंपनियों के आकर्षक ऑफर के प्रलोभन में आने के बजाय स्थानीय बाजारों में खरीदारी को प्राथमिकता दें। स्थानीय व्यापारियों से सामान खरीदने से शहर की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और बाजारों की रौनक भी बढ़ेगी।

जिला महामंत्री रमेश चौरसिया ने कहा कि लोगों को स्थानीय बाजारों और व्यापारियों से खरीदारी के लिए जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विदेशी ऑनलाइन कंपनियों से स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है। इसका असर अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है। ऐसे में समाज के लोगों को जागरूक कर स्थानीय व्यापार को प्रोत्साहित करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि त्योहारों और वैवाहिक आयोजनों के इस व्यावसायिक सीजन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देकर स्थानीय कारोबार को मजबूती दी जा सकती है। व्यापार मंडल का अभियान लोगों को स्थानीय व्यापारियों के साथ जुड़ने और बाजारों में खरीदारी के लिए प्रेरित करेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी तिवारी, युवा जिला अध्यक्ष सौरभ सरीन, अंकित जैन, प्रभात कुमार अग्रवाल, दीपू यादव, दीपक तिवारी, अरुण साहू, मानव मेहरोत्रा, रामेंद्र मोहन मिश्रा, पप्पू, दिग्विजय नाथ पांडेय, प्रेमनाथ राय और विष्णु सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments