Thursday, October 29, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएटीएम का कैश स्लॉट रोककर करते थे ठगी, दो अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार

एटीएम का कैश स्लॉट रोककर करते थे ठगी, दो अंतरजनपदीय आरोपी गिरफ्तार


अंबेडकर नगर। एटीएम मशीन के कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती फंसाकर नकदी रोकने और मदद के बहाने ग्राहकों के कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का अकबरपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान पहितीपुर तिराहे से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार, 12 स्टील की पत्तियां, चार एटीएम कार्ड, दो हजार रुपये नकद और ठगी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के बेलहरी निवासी खैरुल वासर और मऊ जिले के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सरकंडा भादिर निवासी बैदुल्ला के रूप में हुई है।


ऐसे देते थे वारदात को अंजाम


आरोपी एटीएम मशीन के कैश स्लॉट में स्टील की पत्ती लगा देते थे। इससे ग्राहक के खाते से रकम निकलने के बावजूद नकदी स्लॉट में फंस जाती थी। ग्राहक के परेशान होने पर आरोपी मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लेते थे। इसके बाद दूसरे तरीके से खाते से रकम निकालकर ठगी करते थे।


कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे


पुलिस के अनुसार, खैरुल वासर के खिलाफ अंबेडकरनगर, वाराणसी और जौनपुर में धोखाधड़ी, चोरी और जालसाजी समेत करीब सात मुकदमे दर्ज हैं। दूसरे आरोपी बैदुल्ला का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस ने कार के अलावा एक पेंचकस, प्लास, कटर, कैंची और रेडियम टेप के दो बंडल भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी देवेंद्र चतुर्वेदी के निर्देशन में कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments