Sunday, September 13, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनगणना की तैयारियां तेज, 4950 कार्मिक संभालेंगे जनसंख्या गणना की जिम्मेदारी

जनगणना की तैयारियां तेज, 4950 कार्मिक संभालेंगे जनसंख्या गणना की जिम्मेदारी


अयोध्या। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत अयोध्या जिले के 16 चार्जों में 4,263 प्रगणक और 687 पर्यवेक्षक समेत कुल 4,950 कार्मिक जनसंख्या गणना का कार्य करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक कराया जाएगा। इसे लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों एवं तकनीकी सहायकों को गणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

12 और 13 सितंबर को आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़ों के संकलन तथा डिजिटल माध्यम से सूचनाएं दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक चार्ज में बनाए जाने वाले गणना ब्लॉक एवं हाउसिंग ब्लॉक के निर्माण से संबंधित प्रक्रिया और गणना के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कार्यों को भी समझाया गया।

प्रशिक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला जनगणना अधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनगणना निदेशालय की ओर से जिला प्रभारी के रूप में नियुक्त उप निदेशक शैलेन्द्र यादव ने भी प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रिया और तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

कार्यक्रम में समस्त तहसीलदार, नगर निकायों के जोनल अधिकारी, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, छावनी परिषद के अधिकारी, जनगणना सहायक समेत अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित कार्मिकों से जनगणना कार्य को निर्धारित समयसीमा में सटीक, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments