Friday, June 19, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहंगाई और बिजली सरचार्ज के विरोध में पीस पार्टी ने उठाई आवाज

महंगाई और बिजली सरचार्ज के विरोध में पीस पार्टी ने उठाई आवाज


◆ पेट्रोल-डीजल रसोई गैस के दाम घटाने, एफपीपीएएस सरचार्ज वापस लेने की मांग


अयोध्या। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष मो. अजमुद्दीन खां ने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं घरेलू रसोई गैस की लगातार बढ़ रही कीमतों तथा बिजली बिलों पर लगाए जा रहे फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (एफपीपीएएस) को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से गरीब, किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग, छोटे व्यापारी और आम उपभोक्ता सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।

मो. अजमुद्दीन खां ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सीधा असर खाद्य पदार्थों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों पर पड़ रहा है, जिससे आम जनता का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई क्षेत्रों में डीजल की उपलब्धता को लेकर भी शिकायतें मिल रही हैं, जिससे किसानों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे कारोबारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने सरकार से घरेलू रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी करने, ईंधन पर लगाए गए करों की समीक्षा करने, प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों पर डीजल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा बिजली बिलों पर लगाए जा रहे अतिरिक्त एफपीपीएएस सरचार्ज को वापस लेने की मांग की। साथ ही किसानों, गरीब परिवारों और निम्न आय वर्ग के लोगों को ऊर्जा एवं ईंधन संबंधी विशेष राहत प्रदान करने की भी मांग की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण के लिए सरकार को तत्काल प्रभावी एवं ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और उन पर बढ़ रहे आर्थिक बोझ को कम किया जा सके।

इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव रईस कुरैशी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी फरीद सलमानी, बिस्मिल्लाह खान, जिला महासचिव अबरार हुसैन, मुद्दतफीम, तौफीक हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments