Friday, June 12, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभीषण अग्निकांड में पांच परिवारों की गृहस्थी राख, 20 लाख से अधिक...

भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों की गृहस्थी राख, 20 लाख से अधिक का नुकसान


बसखारी अंबेडकर नगर। हंसवर थाना क्षेत्र के मईपुर पृथ्वीपुर गांव में सोमवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में पांच परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आने से एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत तीन पशु गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में करीब 20 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी गंगाराम के छप्परनुमा मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित अच्छेलाल, बलिराम, राजाराम व ओमप्रकाश के मकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर ग्रामीण उसे बुझाने में जुट गए, लेकिन इसी दौरान एक गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से अफरा-तफरी मच गई और लोग पीछे हटने को मजबूर हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची दमकल टीम और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक प्रभावित परिवारों के घरों में रखा नकदी, जेवरात, अनाज, कपड़े तथा दैनिक उपयोग का अन्य सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

अग्निकांड में एक भैंस के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक भैंस, दो भैंस के बच्चे और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। ऐसे में गृहस्थी उजड़ जाने से उनके सामने जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक संजू देवी, पूर्व भाजपा प्रत्याशी कपिलदेव वर्मा, विधायक राममूर्ति वर्मा, मुसाब अजीम, संजय सिंह सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों का हालचाल जाना। सभी ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

ग्रामीणों ने प्रशासन से अग्निपीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारियों ने भी नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments