HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारामराज्य फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान शुरू, बढ़ती गर्मी के बीच जनभागीदारी पर... अयोध्या रामराज्य फाउंडेशन का वृक्षारोपण अभियान शुरू, बढ़ती गर्मी के बीच जनभागीदारी पर जोर 832 By amit_ayodhyasamachar April 25, 2026 Share FacebookTwitterWhatsApp अयोध्या। लगातार बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन को लेकर चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है। आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में से लगभग 90–95 शहर भारत के हैं, जो पर्यावरणीय असंतुलन और बढ़ते प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाता है। प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं संस्थापक रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन हर्षवर्धन सिंह ने अपनी टीम के साथ व्यापक पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन द्वारा पौधे का वितरण कार्यक्रम भंडारे के स्वरूप में भी आयोजित किए जाएंगे। राहगीरों को प्रकृति के संतुलन के लिए पौधे दिए जाएंगे तथा उन्हें रोपित व संरक्षित करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ता तापमान इस बात का संकेत है कि अब ठोस कदम उठाने का समय आ गया है। अभियान के तहत उन्होंने आम नागरिकों से सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से पौधरोपण को बढ़ावा देने और जल संरक्षण के प्रभावी उपाय अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि समाज का हर वर्ग इस दिशा में छोटे–छोटे प्रयास भी करे, तो इसका बड़ा सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य केवल जागरूकता फैलाना ही नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से इसे एक जनआंदोलन का रूप देना है। उन्होंने बताया कि रामराज्य अयोध्या फाउंडेशन की टीम आने वाले समय में विभिन्न कार्यक्रमों, वृक्षारोपण अभियानों और जागरूकता गतिविधियों के जरिए इस अभियान को व्यापक स्तर पर ले जाने की योजना बना रही है। TagsAyodhya ke samacharAyodhya Samachar Share FacebookTwitterWhatsApp Previous articleभीषण गर्मी में प्यासे राहगीर, शीतल जल व्यवस्था ठप; नगर पालिका पर उठे सवालNext articleतीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति LEAVE A REPLY Cancel reply Comment: Please enter your comment! Name:* Please enter your name here Email:* You have entered an incorrect email address! Please enter your email address here Website: Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment. RELATED ARTICLES अयोध्या सरकारी भूमि पर रास्ते का विवाद, प्रशासन ने शुरू कराई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई September 16, 2026 अयोध्या एबीवीपी ने छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन September 16, 2026 अयोध्या एलएसडी टीकाकरण में लापरवाही पर रोक, गोआश्रय स्थलों की सघन निगरानी के निर्देश September 16, 2026 Most Popular मनसापुर फीडर पर लो वोल्टेज से किसान परेशान September 16, 2026 सेवा संकल्प अभियान में दिखेगी 25 वर्षों की जनसेवा की झलक September 16, 2026 सरकारी भूमि पर रास्ते का विवाद, प्रशासन ने शुरू कराई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई September 16, 2026 महाविद्यालयों में सक्रिय हुआ ईएलसी, युवाओं को मतदाता बनने के लिए किया प्रेरित September 16, 2026 Load more Recent Comments आशुतोष on मतगणना करीब, सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ी परिणाम को लेकर होने वाली चर्चाएं दीपक चतुर्वेदी on लेखपाल द्वारा रुपया लेने का कथित वीडियो वायरल Sehkar Gaurav on 46 लाख की लागत से मिल्कीपुर में बनेगा 100 मै.टन का गोदाम Pradeep Sir on ग्रामीण मरीजों के लिए ओपीजी मशीन साबित होगी वरदान Radhika on अयोध्या में होगा ताज होटल का निर्माण, मैरियट व रेडिशन का भी आया है प्रस्ताव Pawan Mishra on फिल्म तेजस में होगी राम मंदिर की अहम भूमिका : कंगना रनौत Amit on राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा का पूजन करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी Neeraj on दुर्गा प्रतिमा विर्सजन को लेकर शहर में लागू किया गया है यातायात डायवर्जन amit_ayodhyasamachar on अवध विश्वविद्यालय में जी-20 को लेकर वाद-विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ramnivas on अयोध्या से रामराज्य की परिकल्पना पूरे विश्व में हुई प्रसारित- चंपत राय amit_ayodhyasamachar on अयोध्या मण्डल में नई इकाईयों के रुप में हो सकता है करीब 11 हजार करोड़ का निवेश Nilesh on सरयू जल साक्षात परम ब्रहम है जो मोक्ष प्रदान करता है Suresh kumar on सरयू जल साक्षात परम ब्रहम है जो मोक्ष प्रदान करता है