Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभीषण गर्मी में प्यासे राहगीर, शीतल जल व्यवस्था ठप; नगर पालिका पर...

भीषण गर्मी में प्यासे राहगीर, शीतल जल व्यवस्था ठप; नगर पालिका पर उठे सवाल


जलालपुर, अंबेडकर नगर। कस्बे में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है। बाजार में खरीदारी के लिए दूर-दराज गांवों से आने वाले राहगीर और ग्रामीण शीतल पेयजल के अभाव में इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। मुख्य बाजार क्षेत्र में पानी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

सराय चौक पर बुधवार को एक मार्मिक दृश्य सामने आया। मंगुराडीला गांव से अपने छोटे बच्चों के साथ खरीदारी करने आई एक महिला बच्चों की प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर पानी तलाशती नजर आई। काफी देर तक पानी न मिलने पर उसने एक दुकान पर विनती करते हुए कहा, “ये भईया उहै ठंडा पनिया दई दा, इहै लड़कवा कई पानी पीआईब।” तेज धूप में व्याकुल बच्चों की हालत देख आसपास मौजूद लोगों का दिल पसीज गया।

यह समस्या किसी एक परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजाना कस्बे में आने वाले सैकड़ों ग्रामीणों और राहगीरों की यही स्थिति है। मजबूरी में लोग दुकानों से पानी खरीदकर या किसी से मांगकर प्यास बुझा रहे हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि नगर पालिका द्वारा पूर्व में लगाए गए वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं। जमालपुर चौराहा (बसखारी रोड), सराय चौक उर्दू बाजार समेत अन्य प्रमुख स्थानों पर लगे कूलर करीब एक वर्ष से बंद हैं। नगर पालिका परिसर में स्थापित वाटर कूलर भी काम नहीं कर रहा है। इसके बावजूद मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

भीषण गर्मी के इस दौर में जहां लोगों को राहत की सबसे अधिक आवश्यकता है, वहीं नगर पालिका की लापरवाही लोगों पर भारी पड़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि खराब पड़े सभी वाटर कूलरों को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और प्रमुख स्थानों पर नए शीतल जल केंद्र स्थापित किए जाएं।

इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि खराब पड़े कूलरों की जल्द मरम्मत कराई जाएगी और लगभग 10 नए स्थानों पर वाटर कूलर लगाए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments