Saturday, April 25, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यातीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की रही...

तीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की रही उपस्थिति


◆  दो पालियों में 10 केन्द्रों पर आयोजित हुई परीक्षा


◆  डीएम व एसएसपी ने किया परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण


अयोध्या, संवाददाता।
तीन दिवसीय होमगार्ड परीक्षा के पहले दिन 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। जिले के 10 केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें प्रथम पाली में कुल 4032 अभ्यर्थियों में से 3248 अभ्यर्थियों (80.5 प्रतिशत) उपस्थित रहें तथा 784 (19.44 प्रतिशत) अनुपस्थिति रहें। द्वितीय पाली में कुल 4032 अभ्यर्थियों में से 3249 अभ्यर्थियों (80.58 प्रतिशत) उपस्थित रहें तथा 783 (19.42 प्रतिशत) अनुपस्थिति रहें।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने मनोहर लाल इंटर कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है तथा प्रत्येक गतिविधि की सतत निगरानी की जा रही है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments