जलालपुर अंबेडकरनगर। नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जलालपुर में आयोजित चार दिवसीय अंतरराज्यीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ आज धूमधाम से हुआ। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव तथा बोधिसत्व यूनिवर्सिटी की चांसलर डॉ. मधुलिका सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होती हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी,पूर्व सांसद रितेश पांडे, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा, चेयरमैन ओमकार गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।स्व अनिरुद्ध सिंह की प्रतिमा पर अतिथियों
ने माल्यार्पण किया,
अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51,000 रुपये, उपविजेता टीम को 31,000 रुपये, तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मैन ऑफ द टूर्नामेंट) और बेस्ट गोलकीपर को 11-11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, सचिव सनी पाण्डेय, सह संयोजक आशुतोष सिंह, सहनवाज, मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पहले दिन के मुकाबले उत्साहजनक रहे। संचालन अनुपमा सिंह और आशुतोष सिंह ने किया।
प्रतिभागी टीमें: इस प्रतियोगिता में कुल 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें अभिनव क्लब अंबेडकरनगर, एकलव्य स्टेडियम, उत्तर प्रदेश पुलिस, पूर्वोत्तर रेलवे, उत्तर मध्य रेलवे, हॉकी हरदोई, महिला छात्रावास अयोध्या, कुमकुम एकेडमी कोलकाता, स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर, मानसी फाउंडेशन मुंबई और नागपुर हॉकी की टीमें शामिल हैं।
इस अवसर पर सीओ अनूप कुमार सिंह, कोतवाल अजय प्रताप यादव, वरिष्ठ नेता के के मिश्र, कृष्ण अग्रहरि, आदित्य गोयल, अमित गुप्त, संतोष गुप्ता,नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि,पूर्व नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र, सोशल मीडिया संयोजक शाश्वत मिश्र , आशाराम मौर्या, विकास सोनकर,रामवृक्ष भार्गव, सुरेश गुप्त, दुर्गेश अग्रहरि,आकाश अग्रहरि , गौरव उपाध्याय, सप्रिय गोयल,, राजकुमार सोनी, बेचन पांडे, इशहक अंसारी, अभिषेक उपाध्याय मौजूद रहे।