Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान

मिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रेरणादायी महिलाओं का सम्मान


अयोध्या। पुलिस लाइन सभागार में उत्तर प्रदेश पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने की।

इस अवसर पर एसएसपी ने कहा कि अयोध्या पुलिस महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटा रही है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक थाने पर 24 घंटे महिला अधिकारी तैनात की गई हैं, ताकि महिलाएं बिना संकोच अपनी शिकायत दर्ज करा सकें।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा (पीसीएस-2024) में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें सोनम यादव व अनामिका मिश्रा (एसडीएम), स्नेहिल श्रीवास्तव (नायब तहसीलदार), साक्षी पटेल (कमर्शियल टैक्स ऑफिसर), सुप्रिया यादव (समीक्षा अधिकारी) और अंशिका पाठक (जीएसटी इंस्पेक्टर) शामिल रहीं।

इसके अलावा समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान देने वाली महिलाओं—भारती सिंह, कविता मिश्रा, नीलम शुक्ला, प्रीति मौर्या, एकता सिंह और प्रधानाचार्य कुसुमलता—को भी सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक संजीता विश्वास सहित 10 महिला आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी, पुलिस अधीक्षक नगर चक्रपाणि त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी नगर श्रीयश त्रिपाठी ने किया। इस दौरान मिशन शक्ति से जुड़े पुलिसकर्मी, गणमान्य नागरिक और छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments