Monday, April 20, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौक घंटाघर से नाका तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

चौक घंटाघर से नाका तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान


अयोध्या। मंगलवार को शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के उद्देश्य से पुलिस व नगर निगम की संयुक्त टीम ने चौक घंटाघर से नाका तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने सड़क व फुटपाथ पर अवैध रूप से कब्जा कर रखे दुकानदारों के सामान को हटवाया और कई स्थानों से सामान जब्त भी किया। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। टीम ने स्पष्ट किया कि यदि पुनः अतिक्रमण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान काली फिल्म लगे एक वाहन पर कार्यवाही भी की गई।

सोमवार को जिला व्यापार बंधु की बैठक में अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया था ।चौक व फतेहगंज क्षेत्र में लंबे समय से दुकानदारों व पटरी विक्रेताओं द्वारा सड़क तक सामान फैलाकर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी। वाहनों को निकलने में भारी दिक्कत होती थी और कई बार यातायात रेंग-रेंग कर चलता था। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है।

एसपी ट्रैफिक अयोध्या प्रसाद सिंह ने बताया कि अतिक्रमण विरोधी अभियान लगातार चलाया जाएगा। इसके लिए रोस्टर बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ठेला इत्यादि व्यापारी निर्धारित वेंडिग जोन में लगाएं। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। दो जोन बना कर ई-रिक्शा का संचालन हो रहा है। गैर जनपद के ई-रिक्शा पर कार्यवाही की जा रही है। अभियान में एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी और नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने नगर निगम प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments